आबकारी विभाग के चार और अधिकारी रडार पर जल्द हो सकती कार्रवाई..

ख़बर शेयर करें

देहरादून, भ्रष्टाचार पर लगातार चोट कर रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक के बाद एक भ्रष्टाचारी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रहे हैं आज उधमसिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद आबकारी विभाग के चार और अधिकारी रडार पर है सूत्रों की माने तो ऐसे अधिकारियों की जानकारी लगातार जुटाई जा रही है जिससे जीरो टॉलरेंस के नारे को बुलंद किया जा सके।। वही अशोक मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पूरा महकमा सकते में आ गया है।। सरकारी कलेक्शन की आड़ में निजी कलेक्शन का खेल अब खुलता हुआ दिखाई दे रहा है।। सीएम धामी पहले ही अधिकारियों को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के तहत काम करने के निर्देश दे रहें है लेकिन कुछ अधिकारी सरकार की बातों को गंभीरता से ना लेकर अपनी जेब गर्म करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं जिन पर सरकारी चाबुक चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ओलावृष्टि का कहर: 3469 हेक्टेयर में फसलें बर्बाद, जानें किन जिलों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
Ad