ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश, 22 जून।
राज्य में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आज आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश आबकारी टीम और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून ने एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में दबिश देकर 48 पाउचों में भरी लगभग 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी हाई-टेक बीएस-6 बसें, परिवहन निगम ने कसी कमर

यह अवैध शराब भजन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी मनसा देवी गुमानीवाला के घर से बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त शराब को पाउच में भरकर अवैध रूप से क्षेत्र में बेचा जा रहा था। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में रोड रेज बना जानलेवा, फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

टीम ने मौके पर ही अवैध शराब को नष्ट किया और स्थानीय लोगों को इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। इस कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक उमराव सिंह, हेड कांस्टेबल आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, गोविंद, अंकित, हेमंत एवं आशीष चौहान भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  नियम कानून को लेकर आबकारी आयुक्त सख्त... GenZ बार विवाद के बाद की बड़ी कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक को किया निलंबित...

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता जनस्वास्थ्य की सुरक्षा है और किसी भी सूरत में कच्ची शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS