उत्तराखंड में बुजुर्गों को मुफ्त में इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी धामी सरकार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए इस वर्ष की निशुल्क तीर्थाटन योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस जनकल्याणकारी योजना के तहत राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सरकार अपने खर्च पर विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून जू में 50 हजार रुपये दीजिए और बन जाइए बाघ या भालू के ऑफिशियल 'पैरेंट्स'

पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस यात्रा के दौरान बुजुर्गों को गंगोत्री, बदरीनाथ, मीठा रीठा साहिब, नानकमत्ता, पिरान कलियर, ताड़केश्वर महादेव, कालीमठ, जागेश्वर धाम, गैराड़ गोलू देवता, बैजनाथ मंदिर, महासू देवता, पौड़ी स्थित कालिका व ज्वाल्पा देवी और पिथौरागढ़ के हाट कालिका मंदिर समेत राज्य के कई अन्य प्रमुख श्रद्धा केंद्रों के दर्शन कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार, पहाड़ों में बारिश से मिली बड़ी राहत

वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए परिवहन की पूरी व्यवस्था उत्तराखंड रोडवेज द्वारा की जाएगी, जबकि यात्रा के दौरान उनके रहने और भोजन का उत्तम प्रबंध गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) और कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) द्वारा संयुक्त रूप से संभाला जाएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक पात्र बुजुर्ग समय रहते अपने आवेदन जमा कर इस निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं।