देहरादून प्रेमनगर मर्डर मिस्ट्री सॉल्व: पति ने कबूला पहली पत्नी की हत्या का जुर्म

ख़बर शेयर करें

राजधानी दून स्थित प्रेमनगर के जंगल में बीते दिनों पहले प्लास्टिक कट्टे के अंदर से बरामद महिला के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, बीते 11 मार्च को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला रोड स्थित बालासुंदरी मंदिर परिसर के पास से एक अज्ञात महिला का शव सफेद कट्टे में मिला था। शव की पहचान करने और मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए दून पुलिस ने सबसे पहले 8 टीमें गठित करके तकरीबन 2500 CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन बावजूद इसके पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग न लग सका।

यह भी पढ़ें -  राजनाथ सिंह की हल्द्वानी जनसभा: धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर BJP का शक्ति प्रदर्शन

इसके बाद पुलिस ने दूसरे चरण में आसपास की 30 से अधिक झुग्गी-बस्तियों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया और लगभग 5000 लोगों से पूछताछ की। पुलिस लगातार हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी रही और अंतत: 19 मार्च को पुलिस को एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

पति ने कबूला पहली पत्नी की हत्या का जुर्म

पुलिस को 19 मार्च को महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसके बाद संदिग्ध रंजीत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताज में बिहार के सहरसा जिले के थाना सिमरी, बख्तियारपुर, सुखासन निवासी रंजीत शर्मा ने अपनी पहली पत्नी रूपा की हत्या कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते 5 मार्च की रात रूपा से झगड़ा हुआ। रूपा ने उसे दूसरी पत्नी छोड़ने का दबाव बनाया था, गुस्से में रंजीत ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के चार दिन तक शव को कमरे में छिपाया, फिर 8 मार्च को कट्टे में भरकर शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने वर्तमान में भट्टोवाला प्रेमनगर रह रहे आरोपी रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आईजी राजीव स्वरूप और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जांच टीम को नकद पुरस्कार की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून: डेढ़ साल से दबी सिसकियों ने खोला कुकर्मी ‘पापा जी’ का राज, दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को 20 साल की सजा