भारत-नेपाल सीमा पर नए नियम: देना होगा कस्टम !

ख़बर शेयर करें

नेपाल सरकार ने सीमा पार से आने वाले सामानों को लेकर अपने नियमों में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है, जिसका सीधा असर भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले नागरिकों पर पड़ेगा। झूलाघाट सीमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब यदि कोई भी नेपाली नागरिक भारतीय बाजारों से 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान खरीदकर अपने देश ले जाता है, तो उसे सीमा पर निर्धारित ‘सीमा शुल्क’ चुकाना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ओलावृष्टि से टिहरी-ऊधमसिंह नगर में 23 हेक्टेयर फसल बर्बाद,ऐसे मिलेगा मुआवजा

पिथौरागढ़ सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले नेपाली नागरिक अपनी दैनिक जरूरतों और उपभोग की वस्तुओं के लिए पूरी तरह भारतीय बाजारों पर निर्भर हैं, ऐसे में इस नए आदेश के बाद मामूली खरीदारी पर भी शुल्क देना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।