IITF 2026: 20 नवंबर को भारत मंडपम में उत्तराखंड पवेलियन का उद्घाटन करेंगे सीएम धामी, शाम 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-2026 (IITF) में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 20 नवंबर को उत्तराखंड पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उत्तराखंड दिवस समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसका सीधा जुड़ाव देश-विदेश से आए आगंतुकों, मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंत्री भरत सिंह चौधरी और उत्तराखंड की सांस्कृतिक व उद्यम प्रस्तुतियों से रहेगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में नवनियुक्त CDO ने संभाला कार्यभार

उत्तराखंड पवेलियन के उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक संध्या सायं 6:00 बजे से शुरू होगी। यह कार्यक्रम भारत मंडपम के ओपन एयर एम्फीथिएटर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, उत्तराखंड सरकार में मंत्री भरत सिंह चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 5 जिलों की 9 विधानसभाओं की सड़कों और मंदिरों का होगा कायाकल्प, 17.75 करोड़ रुपये मंजूर

उत्तराखंड दिवस समारोह की सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की लोक-संस्कृति की झलक दिखेगी। इसमें पारंपरिक लोक कलाओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुतियां होंगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश-विदेश से आए आगंतुकों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ने का मौका मिलेगा। आगंतुकों को देवभूमि की परंपराओं और लोकजीवन को जानने का अवसर मिलेगा।

इस वर्ष 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-2026 की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। इसी थीम के अनुरूप उत्तराखंड पवेलियन में आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड पवेलियन में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प और उद्यमिता को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।