दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड केशव नेगी प्रकरण में सक्रिय हुए मुख्यमंत्री धामी, दिल्ली सीएम से की वार्ता….

ख़बर शेयर करें


देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सक्रिय पहल की है। मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत कर मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अपने प्रदेशवासियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान यह अपेक्षा जताई कि मामले की जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाए तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग तेज: उत्तराखंड में जन-जागरण के लिए निकाली गई पैदल यात्रा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और संबंधित एजेंसियां सभी पहलुओं की गहन जांच कर सत्य को सामने लाएंगी।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार की कंपनी में कागजों पर चल रहा था करोड़ों का खेल, 14 करोड़ की GST चोरी पकड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी नागरिक देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपनी मेहनत और प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में यदि किसी भी प्रवासी उत्तराखंडी के सामने कोई चुनौती आती है तो राज्य सरकार उसके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में सभी अटैचमेंट होंगे रद्द, 30 जून तक मूल तैनाती पर लौटेंगे शिक्षक

धामी ने दोहराया कि उनकी सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और प्रवासी उत्तराखंडियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से जल्द ही सच्चाई सामने आएगी और न्याय सुनिश्चित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad