चमोली-बदरीनाथ हाईवे पर कार पलटी, 5 घायल

ख़बर शेयर करें

चमोली जिले के बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग-चमोली मार्ग के कुहेड़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक दलीप कुमार सिंह (गोविंदपुर बाजितपुर) समेत हरिद्वार ज्वालापुर के डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, लता शर्मा, नवीन कुमार शर्मा और विशाखा शर्मा सहित पांच तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। ये यात्री हरिद्वार से बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने CM धामी को भेंट की अपनी पुस्तक 'पहलगाम'

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को चमोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बदरीनाथ हाईवे पर अक्सर होने वाले ऐसे हादसों के मद्देनजर यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: ग्राम प्रधानों को मिलेगी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग

ADVERTISEMENTS Ad