कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने किया जसपुर अस्पताल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने जसपुर जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव तथा जनहित कार्यों के दृष्टिगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर में पूर्व विधायक जसपुर डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के साथ सम्बंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने बैठक के दौरान, वर्तमान विषम परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा और सुविधा के लिए किये जा रहे कार्यों एवं प्रयासों तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने केंद्र के समस्त कर्मचारियों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  Dehradun News: CM धामी ने 'सशक्त बहना उत्सव' में खरीदे स्थानीय उत्पाद, 'वोकल फॉर लोकल' का दिया संदेश

साथ ही कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं बचाव के लिए हरसंभव कार्य एवं प्रयास किये जाएँ। सभी की सुरक्षा के लिए कोरोना गाइडलाइन्स का पूर्णता से पालन कराया जाये। होम क्वारंटाइन, कोविड केयर सेंटर, अस्पतालों में समस्त कोरोना पोसिटिव लोगों का पूर्ण ध्यान रखा जाये। सभी सरकारी योजनाओं के अनुसार लाभान्वित हों, सुनिश्चित किया जाये।