उत्तराखंड पहुंचीं बॉक्सिंग लेजेंड मैरीकॉम, उत्तराखंड को ‘स्पोर्ट्स हब’ बनाने पर हुई बड़ी चर्चा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के खेल जगत और युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता, विश्व विख्यात बॉक्सर एवं भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य पद्म विभूषण मैरीकॉम जी ने सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस विशेष बैठक के दौरान राज्य में कॉर्पोरेट और गैर-सरकारी संगठनों के सक्रिय सहयोग से खेल क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी खेल प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न दूरगामी संभावनाओं पर अत्यंत सार्थक चर्चा की गई। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड के युवाओं को विश्वस्तरीय और बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण व नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए पुख्ता रूट प्लान बनाने के निर्देश

इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सुदूर क्षेत्रों तक खेल संस्कृति को सुदृढ़ करना है, ताकि यहां के होनहार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। उत्तराखंड को आने वाले समय में एक प्रमुख ‘स्पोर्ट्स हब’ के रूप में विकसित करने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मैरीकॉम जी के अनुभवों का लाभ लेने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार से चोरी हुई मासूम 72 घंटे में बरामद, बच्चा चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

इस महत्वपूर्ण अवसर पर खेल विभाग और शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें सचिव श्री रणवीर सिंह, खेल निदेशक श्रीमती दीप्ती सिंह एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में कूड़ा टैक्स न देने वालों की अब खैर नहीं! स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौके पर ही काटेंगी चालान
Ad Ad Ad