नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी. उन्होंने ट्वीट किया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट कराया जिसमें मैं पॉजिविट पाया गया हूं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के किसानों से वस्तुएं खरीदने का ITBP का करार एक साल और बढ़ा, 450 परिवार जुड़े
जेपी नड्डा ने ट्वीट किया-मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में हूं. सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं. मेरे संपर्क में आये तमाम लोगों से यह आग्रह है कि वे अपनी कोरोना जांच करा लें।

