भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, CM धामी ने कांग्रेस को कोसा

ख़बर शेयर करें

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पूरे देश के साथ साथ उत्तराखंड का सियासी टेंपरेचर हॉट है। गुरूवार को कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा और 2023 में बने कानून के तहत 33 फीसद आराक्षण देने को ललकारा। कांग्रेस ने जहां दो टूक बिल में संसोधन का विरोध किया तो वहीं आज शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की संस्कृति से खिलवाड़ पर CM धामी की सख्त चेतावनी, बोले-'माहौल खराब करने वालों की जगह सिर्फ जेल'

रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। रैली से पहले सीएम धामी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को कोसा। धामी ने कहा कांग्रेस पार्टी कभी भी महिलाओं की हितैषी नहीं रही। धामी ने कांग्रेस के सत्ता में साठ साल शासन का हवाला देते हुए कहा कि, अगर कांग्रेस मातृशक्ति की हितैषी होती तो सत्ता में रहते हुए महिलाओं को तैतीस फीसद आरक्षण संसद और विधानसभा में देती। लेकिन कांग्रेस आम महिला को आगे बढ़ने का मौका नहीं देना चाहती ।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बाजपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना मान्यता चल रहे 5 मदरसे सील

कांग्रेस पार्टी को परिवारवादी पार्टी करार देते हुए सीएम धामी ने कहा कांग्रेस पार्टी सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाती है। धामी ने कहा नारी शक्ति वंदन संसोधन बिल का विरोध कर कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। संबोधन के बाद सीएम धामी ने हाथ में तिरंगा लेकिर महिला मोर्चा की आक्रोश रैली में भी शिरकत की। इस दौरान कई विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी रैली में हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  BJP में सवर्ण आयोग के गठन की मांग तेज: पार्टी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने JP नड्डा से की मुलाकात
Ad Ad Ad