मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भरत चौधरी ने किया दावा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी पर जो विश्वास जताया है उतना भरोंसा खुद चौधरी को भी खुद पर नहीं रहा होगा। सूबे की सियासत पर बारीकी से नजर रखने वाले हों या खुद भरत चौधरी किसी को भी यकीन नहीं था कि भरत चौधरी को मंत्री पद से नवाजा जाएगा। लेकिन पुष्कर सिंह धामी के इस सिलेक्शन से सबकी सोच चारों खाने चित्त है।

यह भी पढ़ें -  त्रिवेंद्र रावत की नितिन गडकरी से अहम मुलाकात: सांसद ने की सकारात्मक पहल

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है जो दबी आवाज में ही सही लेकिन कह रहे हैं कि गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान भरत चौधरी ने जो भाषण दिया उससे सीएम धामी काफी प्रभावित हुए हैं। हालांकि भरत चौधरी की क्वालिटी क्या हैं और आने वाले चुनाव में चौधरी का मंत्री पद चुनाव में पार्टी को कितना फायदा पहुंचाएंगे ये तो वक्त बताएगा

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बनता जा रहा है खेती‑आधारित रोजगार हब,मशरूम उत्पादन में पांचवां और शहद में आठवां स्थान

फिलहाल गढ़वाल लोकसभा सीट के कोटे से धामी कैबिनेट में शामिल रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी का दावा है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी और फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। चौधरी अपने तर्क के पीछे भाजपा संगठन की मेहनत का हवाला देते हैं। चौधरी कहते हैं राज्य की पंचायते हों या शहरी निकाय या फिर लोकसभा के चुनाव सभी जगह भाजपा को बहुमत मिला है। राज्य के पांचो सांसद भाजपा के हैं, तेरह जिला पंचायतों मे से 12 जिलापंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बने हैे. वहीं तकरीबन सभी नगर निकायों और विकासखंडों में भाजपा का परचम लहरा रहा है। लिहाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून शहर में शनिवार को आपका काम तो नहीं !

ADVERTISEMENTS