कोडिव के मद्देनजर सीएम तीरथ की लोगो से अपील..आप भी सुनिए क्या कहा सीएम ने

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे कोरोना महामारी से बचने के नियमों का पालन करें मास्क लगाएं , सैनिटाइजर का प्रयोग करें और भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करें 2 गज की दूरी के साथ ही यह कोशिश करें कि कहीं भी भीड़ न हो। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन को नियमों का कड़ाई से पालन करवाना होगा और कोविड कर्फ्यू के दौरान भी ऐसा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी कदम कोविड-19 के नियंत्रण के लिए उठाए हैं उसके सार्थक परिणाम होंगे। इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जो लोग होम आइसोलेशन में है वो नियमों का पूरा पालन करें। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम राहत कोष में 1 करोड़ रुपए की विधायक निधि देने का फैसला किया है हालांकि उनका कहना है कि यह बहुत छोटी मदद है लेकिन इस बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: सीमांत जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर, CM धामी ने कई परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad