भाजपा विधायक से करोड़ो की ब्लैकमेलिंग करने वाले 5 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ज्वालापुर पुलिस के एसएसआई दीपक सिंह कठैत ने बताया कि कुछ दिन पहले विधायक सुरेश राठौर के नंबर पर एक वीडियो भेजकर रणवीर गौतम निवासी ग्राम बेलड़ा, रूडकी, सतीश दास निवासी नागल सहारनपुर, एसडी गौतम नागल सहारनपुर, सुरेखा निवासी बेगमपुर बहादराबाद और उसका पति विजेंद्र ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी थी। वायरल करने से बचने के लिए विधायक से डेढ करोड रुपए मांगे गए थे। विधायक सुरेश राठौर आरोपियों से बात कर रहे थे और लगातार बात करने पर पूरी डील तीस लाख रुपए में फाइनल हो गई थी।डील फाइनल होते ही भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने सुरेखा सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सुरेखा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।भाजपा विधायक की करीब है सुरेखा

यह भी पढ़ें -  Dehradun News: दून डिफेंस कॉलोनी में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, ROB निर्माण की प्रक्रिया शुरू


भाजपा विधायक सुरेश राठौर को सुरेखा बहुत अच्छे से जानती है और घर भी आना जाना है। सुरेखा भी भाजपा में खुद को नेत्री बताती है। आरोप है कि सुरेखा ने पार्टी में अच्छा पद दिलाने और मकान में पत्थर लगाने का आश्वासन भाजपा विधायक से पूरा ना होने पर रेप का षडयंत्र दूसरे साथियों से मिलकर रचा। लेकिन, भाजपा विधायक सुरेश राठौर की समझबूझ और आरोपियों को बातों में लगाकर डील डेढ करोड से तीस लाख तक लाने के चलते पांचों आरोपी जाल में फंस गए और गिरफ्तार हो गए।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: CM धामी ने की जनसुनवाई, बोले-'अंतिम छोर तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ'..
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad