1988 बेच अधिकारी एसएस संधू हुए उत्तराखंड के लिए रिलीव

ख़बर शेयर करें

देहरादून, 1988 बेच के आईएएस अधिकारी एसएस संधू केंद्र से उत्तराखंड के लिए हुए रिलीव, राज्य के नए मुख्य सचिव बन सकते है एसएस संधू।।।।

उत्तराखंड राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद एक बार फिर से मुख्य सचिव के बदले जाने की अटकलें शुरू हो गई है। हालांकि अभी एक दिन पहले यानी बीते रविवार को ही पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 11 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ लेने के बाद सही चर्चाएं चल रही हैं कि उत्तराखंड राज्य में जल्द मुख्य सचिव भी बदले जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  टिहरी: रहस्यमयी तरीके से लापता रेशमा देवी मामले में CM धामी गंभीर, पुलिस को दिए कड़े निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बेच के आईएएस अधिकारी एसएस संधू को मुख्य सचिव बनाने की चर्चाएं चल रही हैं। आपको बता दें कि एसएस संधू, उत्तराखंड के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जो वर्तमान समय में केंद्र में एनएचएआई के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सूत्रों की माने तो चेयरमेन एनएचएआई से आज ही हो रिलीव सकते है।