उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: चारधाम के लिए डॉक्टरों की ट्रेनिंग शुरु

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अब डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण (Training) दिया जा रहा है। दून अस्पताल के CMS डॉ. आर.एस. बिष्ट ने बताया कि सचिव के निर्देशों पर इस बार स्थानीय स्तर पर ही मजबूत मेडिकल टीम तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश को जाम से मिलेगी मुक्ति: 1105 करोड़ की लागत से बनेगा 4-लेन बाईपास

उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों को विशेष रूप से हाई एल्टीट्यूड सिकनेस, ट्रॉमा मैनेजमेंट, और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर स्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। 15-15 दिनों के ड्यूटी रोस्टर के तहत हर बैच को यात्रा ड्यूटी से पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि यात्रा मार्ग पर हर श्रद्धालु, खासकर बुजुर्गों को त्वरित इलाज मिले और किसी भी आपात स्थिति में डॉक्टरों की टीम मुस्तैद रहे।