UKMSSB Nursing Officer Exam 2026: उत्तराखंड में 587 पदों पर भर्ती परीक्षा शुरू, जानें कड़े नियम

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) की ओर से सरकारी अस्पतालों के लिए नर्सिंग अधिकारी के 587 पदों पर भर्ती परीक्षा आज, 25 जुलाई से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 25 और 26 जुलाई को दो चरणों में आयोजित की जा रही है।

पहले दिन यानी 25 जुलाई को डिप्लोमाधारक अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा हो रही है, जबकि 26 जुलाई को डिग्रीधारक अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए बेहद सख्त इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना

परीक्षा केंद्र में पेन-पेंसिल भी बैन

बोर्ड सचिव प्रदीप जोशी के मुताबिक, अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष के भीतर अपना पेन या पेंसिल ले जाने की भी इजाजत नहीं होगी। अभ्यर्थियों को लिखने के लिए बोर्ड की ओर से ही परीक्षा हॉल में ब्लैक बॉल पेन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 'सेवा संकल्प अभियान' और चुनावों की बनेगी रणनीति

परीक्षार्थियों को अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और एक मूल फोटो पहचान पत्र ही लाना होगा। इसके अलावा किसी भी तरह की सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स या स्टेशनरी सामान ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Heli Booking: मात्र 1 ही घंटे में 30 सितंबर तक के सभी स्लॉट बुक, 15 सितंबर से दोबारा होगी शुरु

परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तय किया गया है। बोर्ड प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई थी।