उत्तराखंड राजनीति में आया भूचाल: हरीश रावत का BJP को खुला चैलेंज, कोर्ट जाने की धमकी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की सियासत में बीते कई दिनों से सत्तपाक्ष और विपक्ष की खिंचतान जारी है, आरोप-प्रत्यारोप की इस राजनीति से वक्त उत्तराखंड की सियासत का महौल गरमा चुका है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भाजपा को निशाने पर लिया है, दरअसल, बीते रोज पहले भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक AI जनरेटेड वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें रावत मुस्लिमों समुदाय से ” हम तुम्हें जमीन देंगे, तुम हमे वोट देना” जैसा समझौता करते दिखाए गए हैं। अब कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरिश रावत ने इस मुद्दे पर आक्रामक रवैय अपनाते हुए दिख रहे हैं ।

यह भी पढ़ें -  आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट की मुस्तैदी से रायपुर क्षेत्र में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार....

बाइट – हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

हरीश रावत का BJP को खुला चैलेंज


कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने कहा कि उन्होंने बीते 23 दिसंबर को भाजपा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। वहीं आज हरीश रावत ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय जाकर प्रदर्शन करेंगे। हरीश रावत ने आगे कहा कि वह अकेले माइक लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय जाएंगे और उन्हें ललकारेंगे की जो झूठ 2017, 2022 और अब उनकी जो AI वीडियो डालकर फैलाया गया है भाजपा पहले उसका प्रमाण दे! पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि इसके बाद भी भाजपा ने वह वीडियो डिलीट कर उनसे माफी नहीं मांगी तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।