राहुल गांधी की रैली को लेकर भाजपा ने खड़े किए सवाल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के लगभग 60 वर्षों में सैनिकों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कभी कोई कार्य नहीं किया और आज सैन्य सम्मान रैली का ढोंग स्व रही है। एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए मदन कौशिक ने राहुल को सबसे पहले सैनिको और सैनिक परिवारों से जुड़े भाजपा के इन सवालों का जवाब देने की चुनौती दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार विकास को लेकर भाजपा पर आरोप मढ़ रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार के समन्वय से 5 वर्ष में 1 लाख करोड़ रूपये उत्तराखण्ड के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा निर्गत किया गया । जिस धनराशी का तेजी से उत्तराखण्ड के सड़क एवं रेल मार्ग, शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य आदि सेक्टरों में उपयोग किया जा रहा है वो सब प्रदेश की जनता के सम्मुख है। इसे प्रमाणिकता के साथ भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 4 दिसम्बर को उत्तराखण्ड की जनता को विस्तार से बताया भी गया। भाजपा, कांग्रेस पार्टी से हिन्दुओं को लश्करे तैयबा से भी खतरनाक बताने वाले राहुल गांधी से पूछना चाहती है कि 2004 से लेकर 2007. 2012 से 2014 तक पाँच वर्ष तक केन्द्र व प्रदेश में कांग्रेस को भी डबल इंजन वाली सरकार बनाने का मौका मिला था। क्या इस राज्य के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा उस दौरान कोई महत्वाकासी परियोजनाएं दी गई। यदि हाँ तो राहुल गांधी को उसका हिसाब उत्तराखण्ड की जनता को देना चाहिए था।उत्तराखण्ड की जनता यह जानना चहती है।।इसके साथ ही
आज कांग्रेस पार्टी सैनिकों के सम्मान व शौर्य की बात कहकर सैनिक सम्मान दिवस मना रही है। इसको लेकर कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि सैनिकों के सम्मान के लिए इतने वर्षों में कांग्रेस द्वारा क्या कार्य किये गए।। प्रदेश अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जोशी, विपिन कैंथोला राजीव तलवार, हरीश चमोली आदि उपस्थित थे।