कंकाल खोजने के लिए टीम रवाना

ख़बर शेयर करें

साल 2013 की केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों के कंकालों को ढूंढने के लिए एक बार फिर अभियान शुरू होगा। जीहां हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उत्तराखंड शासन ने कमेटी तैयार की जो एक हप्ते में विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजेगी।सात साल बाद एक बार फिर केदारनाथ के अलग अलग रास्तों में ये अभियान चलेगा जिसके लिए 10 टीमें तैयार की गई हैं। जिसमे स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरफ, पुलिस और मजदूरों के साथ फार्मेसिस्ट रहेंगे।जो केदारनाथ के अलग अलग रुट पर निकलेंगे और खोजबीन के बाद कंकालों का डीएनए लेकर विधिविधान से अंतिम संस्कार किये जायेंगे।आपको बता दें केदारनाथ आपदा में अभी करीब 39 सौ लोग मिसिंग बताये जा रहे हैं जिनमे से अभी तक करीब 700 लोगों के ही कंकाल अलग अलग अभियानों में मिले हैं। लेकिन एक हप्ते तक चलने वाले इस अभियान में 32 सौ लोगों के कंकालों की तलाश की जाएगी।वहीं आईजी गढ़वाल अभिनव कुमार का कहना है कि शुरुआती दौर में 7 दिनों तक अभियान चलेगा लेकिन आगे भी जरूरत पड़ेगी तो अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  चार धाम यात्रा से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी, ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

वर्ष। बरामद किए गए शवों की संख्या

2013 545

2014 63

2015 3

2016 60

2017 07

2018 21

कुल 699

यह भी पढ़ें -  कोटद्वार में विवादित भूमि पर बनने वाला बीजेपी का जिला कार्यालय अधर में, वक्फ बोर्ड ने किया था उक्त भूमि पर खुद का दावा… सीएम धामी को फिर लिखेंगे जांच के लिए पत्र...