Ssp दून का चला चाबुक… GEN-Z क्लब विवाद के बाद चौकी प्रभारी निलंबित

ख़बर शेयर करें


देहरादून। राजपुर रोड क्षेत्र में स्थित GEN-Z क्लब/बार से जुड़े विवाद और उसके बाद जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून ने कुठालगेट चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को क्लब निर्धारित समयावधि के बाद भी संचालित हो रहा था, जहां से शुरू हुआ विवाद आगे बढ़ते हुए गंभीर रूप ले बैठा। इसी विवाद के चलते जोहड़ी गांव में गोली चलने की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी की ओर से समय रहते प्रभावी कार्रवाई न किए जाने और अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही सामने आई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नियम कानून को लेकर आबकारी आयुक्त सख्त... GenZ बार विवाद के बाद की बड़ी कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक को किया निलंबित...