उत्तराखंड में अपराधियों की खैर नहीं: शुरू होगा ‘ऑपरेशन प्रहार’

ख़बर शेयर करें

देहरादून में पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त नाराजगी जताई है। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में पूरे उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने के आरोप में कुठालगेट चौकी प्रभारी और आबकारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून रोड रेज गोलीकांड: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों की जवाबदेही तय, फील्ड में उतरने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक और अन्य आला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा है कि वे केवल ऑफिस तक सीमित न रहें, बल्कि खुद फील्ड में उतरकर मॉनिटरिंग करें। आईजी गढ़वाल को देहरादून की दैनिक मॉनिटरिंग और एसएसपी को अधीनस्थों की जवाबदेही तय करने को कहा गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने, बैरियर्स पर सघन चेकिंग करने और सुबह के समय गश्त तेज करने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में एडीजी वी. मुरुगेशन की बड़ी बैठक: अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

सत्यापन अभियान और अवैध गतिविधियों पर सख्ती

राज्य में बाहरी लोगों और संदिग्ध तत्वों की पहचान के लिए पीजी, किरायेदारों और होम-स्टे का सघन सत्यापन (Verification) अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, निर्धारित समय के बाद चलने वाले बार और पब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर हुड़दंग करने वाले, रोड रेज और फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस अब बिना किसी देरी के कठोर कदम उठाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा होगी और भी सुगम: नेशनल हाईवे के रखरखाव के लिए 5 साल का ठेका, जानें क्या है पूरा प्लान