अब ‘जश्न की खुशी में सफाई की टेंशन नहीं’ ! दून नगर निगम की अनोखी योजना

ख़बर शेयर करें

देहरादून के नगर निगम एरिया में रहने वाली आबादी को नगर निगम की ओर से गुड न्यूज है। अब आप किसी भी जश्न में सफाई की टेंशन से फ्री रह सकेंगे। शादी-भंडारे , जन्मदिन या शादी की सालगिरह की पार्टी का कचरा निस्तारण अब आपके लिए परेशानी का सबब नहीं बनेगा।

देहरादून नगर निगम आपको राहत देगा। दरअसल नगर निगम की ‘क्विक रिस्पांस टीम’ मामूली फीस लेकर आपकी पार्टी के कचरे को साफ कर देगी और आपका पार्टी स्पॉट चकाचक हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने 5 टीमें तैयार की हैं। हर टीम में सुपरवाइजर समेत 6 पर्यावरण मित्रो को रखा गया है। बस आपको अपने घर में होने वाले आयोजन की जानकारी नगर निगम के कंट्रोल रूम में देनी होगी । सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम एक्टिव हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर बड़ा एक्शन: 17 सील, 452 की जांच, 30 सितंबर तक अंतिम मौका

आपको बता दें कि देहरादून की आबादी लगातार बढ़ रही है। नगर निगम हर दिन तकरीबन 600 टन कचरा उठाता है। देखा जाता है कि जिस दिन किसी मुहल्ले में कोई आयोजन होता है उसके दूसरे दिन उस घर के आस-पास का इलाका डिस्पोजल, खाने की जूठन, सूखी फूल-माला के कचरे से अट जाता है। फिर वो समारोह वाला सजा घर कम कूड़ेदान ज्यादा नजर आता है। कुछ जागरूक लोग तो निगम की गाड़ियां बुलाकर कचरा साफ करा लेते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग अपने घर की पार्टी के कचरे को खाली प्लॉटों या नदी-नालियों में उड़ेल देते हैं। उनकी इस नासमझी से देहरादून शहर कूडेघर में बदल जाता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में मजबूत होगी सुरक्षा और कनेक्टिविटी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

लेकिन अब सब कुछ नगर निगम की मंशा के मुताबिक रहा तो जश्न का कचरा जनता को टेंशन नहीं देगा। नगर निगम ने इसके लिए शहर के पांचो जोनल कार्यालयों– राजपुर, आराकेडिया, मोथरोवाला, हर्रावाला और नगर निगम मुख्यालय में एक-एक QRT बनाई गई है।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC Recruitment 2026: स्टेनोग्राफर और वैयक्तिक सहायक के 101 पदों पर निकली भर्ती, 14 सितंबर से भरें फॉर्म

बसआयोजन से पहले आयोजक को नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन या लिखित में सूचना देनी होगी. सूचना के साथ मामूली निर्धारित शुल्क जमा करना होगा. शुल्क जमा होते ही संबंधित जोन की QRT मौके पर पहुंचकर कचरा उठाएगी और निस्तारण स्थल तक पहुंचाएगी. जल्द ही नगर निगम इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा। बहरहाल पहल अच्छी है बस देखना ये है कि ,देहरादून नगर निगम एरिया की आबादी दून को साफ रखने के लिए बनाई गई इस योजना को रिस्पांस देती है।