बद्रीनाथ हाईवे पर टला बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस के फेल हुए ब्रेक, SDRF ने बचाई जान

ख़बर शेयर करें

बद्रीनाथ-जोशीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिनाकुली गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब बद्रीनाथ धाम से दर्शन और श्रीमद्भागवत कथा सुनकर हरिद्वार लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस में झारखंड के रहने वाले श्रद्धालु सवार थे, जिससे अचानक चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड DCB चुनाव: भाजपा ने गढ़वाल की सभी 6 सीटों पर पाई एकतरफा जीत, CM धामी ने दी बधाई

घटना की सूचना मिलते ही ITBP की टीम डिप्टी कमांडेंट महावीर सिंह नेगी और निरीक्षक ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। आईटीबीपी के जांबाज जवानों ने बेहद सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी से मिले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, पेंशन और स्मारकों पर मिला बड़ा आश्वासन

जवानों की मुस्तैदी और त्वरित राहत कार्य के चलते इस खतरनाक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और जवानों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर बड़ा एक्शन: धामी सरकार के डर से 102 मदरसों ने खुद जड़े ताले