जेनी प्रकरण में नया मोड़: जेनी का बेटा पहुंचा देहरादून, हरक सिंह रावत से की मुलाकात, कहा- जल्द करूंगा मां से जुड़े बड़े खुलासे

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित जेनी प्रकरण में एक नया और बेहद सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। दरअसल, जेनी का बेटा अचानक उत्तराखंड पहुंच चुका है और उसने राज्य में कदम रखते ही पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत से मुलाकात की है।

सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड पहुंचते ही जेनी के बेटे ने हरक सिंह रावत के साथ बैठक की। इस मुलाकात के बाद यह बात तेजी से चर्चा में है कि वह जल्द ही अपनी मां से जुड़े कई अनसुलझे और चौंकाने वाले तथ्यों पर से पर्दा उठाने वाला है। गौरतलब है कि जेनी प्रकरण पहले से ही उत्तराखंड की राजनीति में एक संवेदनशील और चर्चित मुद्दा रहा है। अब इस मामले में जेनी के बेटे की प्रत्यक्ष एंट्री और हरक सिंह रावत से सीधे संपर्क स्थापित करने से पूरे प्रकरण की दिशा बदलती दिख रही है।

यह भी पढ़ें -  अग्निवीर सेवा अवधि विस्तार पर बोले CM धामी: देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य होगा मजबूत

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आते ही पूर्व मंत्री से मिलना इस बात का साफ संकेत है कि जेनी का बेटा किसी बड़ी तैयारी के साथ मैदान में उतरा है। मां पर किए जाने वाले उसके आगामी खुलासे से कई छिपे हुए राज बाहर आ सकते हैं। बहरहाल, जेनी प्रकरण की चर्चा से सियासी गलियारों में सुगबुगाहट अब चरम पर हैं। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जेनी का बेटा आखिरकार क्या बड़ा खुलासा करने जा रहा है और उसके इस कदम से प्रदेश के कौन-कौन से सियासी समीकरण प्रभावित होंगे।