देहरादून: सीएम धामी ने शासकीय आवास पर विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी बधाई

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास में गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता को रोली-तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई और उन्हें ग्रास अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सनातन और भारतीय संस्कृति में गौ माता का स्थान सर्वोच्च रहा है और गौ सेवा एवं संवर्धन हमारी प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे, मंदिरों और खेल सुविधाओं के लिए CM धामी ने जारी किए ₹14.68 करोड़

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा का त्यौहार हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज को सभी जीवों के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

यह भी पढ़ें -  गंगोत्री धाम: कल बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, मुखवा के लिए रवाना होगी मां गंगा की उत्सव डोली

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गौ संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक धरोहरों का संवर्धन भी जरूरी है। संतुलित जीवन शैली और पर्यावरण सुरक्षा से ही हम आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य दे सकते हैं। गोवर्धन पूजा का मूल संदेश भी प्रकृति और पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड स्थापना दिवस: CM ने देहरादून शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, समृद्ध राज्य का लिया संकल्प

शासकीय आवास पर आयोजित पूजा कार्यक्रम के दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर पर्यावरण व जीव संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।