हरिद्वार से चोरी हुई मासूम 72 घंटे में बरामद, बच्चा चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से चोरी हुई तीन साल की मासूम बच्ची को हरिद्वार पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते 6 मई को कनखल के बैरागी कैंप स्थित झुग्गी-झोपड़ी से इस बच्ची को चोरी किया गया था।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, राज्य में बनेगी भव्य विज्ञान नगरी और अत्याधुनिक AI लैब

पुलिस की तफ्तीश में एक ऐसे अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसके तार उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों-मोहम्मद आकिल, उसकी पत्नी नसीमा, जुल्फिकार निवासी अमरोहा, धर्मेंद्र, उसकी पत्नी प्रीति निवासी मुजफ्फरनगर और शिवा हाल निवासी हरिद्वार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  चर्चित कंपनी पर सिस्टम की मेहरबानी जारी ! अब स्वास्थ्य विभाग में उपकरण खरीद की देने जा रहे जिम्मेदार…

यह शातिर गिरोह बच्चों को चुराकर निसंतान दंपतियों को दो से पांच लाख रुपये में बेचता था। दिल्ली पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज के मिलान और सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के चारधाम पीक सीजन में हो रहे ओवरलोड, कम पड़ रहे संसाधन और बढ़ रहा कूड़े का संकट

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के कब्जे से हाल ही में दिल्ली से चुराया गया एक डेढ़ साल का बच्चा भी बरामद किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad