हरेला पखवाड़े का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

विद्यालयी शिक्षा मंत्री, अरविन्द पाण्डेय ने जनपद देहरादून में सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सेलाकुई से पर्यावरण संवर्द्धन की दिशा में सहयोग स्वरुप पौधारोपण कर ‘हरेला पखवाड़ा 01 जुलाई – 15 जुलाई 2021’ के अंतर्गत गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा की शुरुआत की।

इसी क्रम में शिक्षा मंत्री ने ‘सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा’ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खोले जा रहे देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई का शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें -  आवाज़ उठाने निकलीं ज्योति रौतेला दर्द लेकर लौटीं—हरिद्वार प्रदर्शन की कड़वी तस्वीर…

साथ ही सेलाकुई में वर्चुअल माध्यम से अटल उत्कृष्ट विद्यालय दूधली, अटल उत्कृष्ट विद्यालय छिद्दरवाला, अटल उत्कृष्ट विद्यालय सौड़ा सरोली, अटल उत्कृष्ट विद्यालय थानों, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज घनानंद मसूरी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लांघा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सहिया, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी शुभारम्भ हुआ।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण से धामी सरकार का 1.11 लाख करोड़ का बजट: GYAN मॉडल पर विकास का रोडमैप, गरीब-युवा-किसान-महिलाओं पर खास फोकस

तत्पश्चात गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण यात्रा के कार्यकमानुसार मंत्री ने जनपद देहरादून में विकासनगर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज बरोटीवाला में पौधारोपण किया।

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने राजकीय इण्टर कॉलेज बरोटीवाला में ‘सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा’ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खोले जा रहे देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारम्भ किया। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय जी ने कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में सभी को समान अवसर प्रदान करने, शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्टता लाने, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा शिक्षा के उन्नयन हेतु कृत संकल्पित है।कार्यक्रम में विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर जी, माननीय विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान एवं क्षेत्रों के गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गैरसैंण बजट सत्र: भराड़ीसैंण को पर्यटन केंद्र बनाने की योजना, पर्यटन मंत्री का विधानसभा अध्यक्ष को पत्र
Ad