उपवास में बैठे उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं से काठगोदाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग की हो रही दुर्दशा के खिलाफ गोरापढाव पर मौन उपवास रखकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं जो कि सरकार की आपराधिक कृत्य के समान है, उन्होंने कहा कि सरकार ने इस एनएच की दुर्दशा की है जो सरकार की अपराधिक स्तर को दर्शाता है। रोजाना लाखों पर्यटक जब नैनीताल में प्रवेश करते होंगे तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा ? यह सरकार की अकर्मण्यता है या नालाईकी है कि सारे देश में राज्य की सड़कों को लेकर खराब संदेश जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कांग्रेस का ऐलान: बजट सत्र में BJP को कटघरे में लाने की रणनीति, गरमाएगा बजट सत्र

ADVERTISEMENTS Ad