उत्तराखंड में गरमिया आते ही जंगलो की शामत आ जाती है। रूद्रप्रयाग, और अल्मोड़ा जिले में जंगल आग की चपेट में हैं। अल्मोड़ा में तो बागेश्वर हाईवे तक जंगल की आग पहुंच गई है। पपरशैली और शैल इलाके के जंगल आग से झुलस रहे हैं। इधर रुद्रप्रयाग जिले का हाल भी कुछ ऐसा ही है। जगंल में लगी आग से ग्रामीण जहां बेचैन हैं वही वन विभाग की नाक में दम हो गया है। जंगल में लगी आग से रुद्रप्रयाग जिले का तापमान बढ़ गया है।जिले में धनपुर के जंगल हों या चामगदेरा और डांगसेरा समेत औंण और पुनाड़ के जंगल सभी आग की चपेट में हैं। जंगलात महकमा गुरुवार से लगी आग के सामने खुद को लाचार महसूस कर रहा है। फायर सीजन में क्या क्या काम जंगलात महकमे ने किये ये सब जंगलों में लगी आग ने बता दिया है। जंगलात महकमे का ड्रोन कहां है क्या कर रहा है जंगल में आग किसने लगाई महकमे को कुछ भी पता नहीं है। हालांकि महकमे का दावा है कि महकमें के मुलाजिम जंगल की आग बुझाने की लगाता कोशिश कर रहे हैं । देखना ये है कि रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में आग, जंगलों का पीछा करना कब तक छोड़ती है।

