“पहले फोन करो, फिर बात होगी” – ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम

ख़बर शेयर करें

ईरान ने जहां अमेरिका की मौजूदा नीति के सामने झुकने से साफ इंकार कर दिया है वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अड़ियल रुख अपना रहे हैं। ट्रंप ने तेहरान को संदेश दिया है कि अगर जंग का खात्मा चाहिए तो ईरान पहल करे। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि गेंद अब ईरान के पाले में है। अगर वह वाकई अमन चाहता है, तो उसे खुद पहल करके अमेरिका से संपर्क करना होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्कूलों के नए समय पर गहराया विवाद;  शिक्षकों ने सौंपा लिखित प्रस्ताव

ट्रंप ने दो टूक कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल संघर्ष-विराम वार्ता के लिए ईरान की यात्रा नहीं करेगा। बातचीत चाहिए तो ईरान को ही वॉशिंगटन आना होगा या फोन करना होगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि इस युद्ध में अंतिम विजय अमेरिका की ही होगी। ट्रंप ने कहा कि ये जंग खत्म होने की कगार पर है।

यह भी पढ़ें -  चिपको आंदोलन की प्रमुख स्तंभ बचनी देवी का 100 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर

वहीं परमाणु कार्यक्रम पर ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि किसी भी समझौते के हिस्से के तौर पर अमेरिका ईरान की सभी परमाणु सामग्री को जब्त कर लेगा। अमेरिका की मुख्य शर्त होगी। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल करने में कामयाब हो गया, तो इजरायल कुछ ही मिनटों में दुनिया के नक्शे से मिट सकता है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी दबाव के बीच बातचीत से इनकार कर दिया था। ईरान कह रहा है ‘दबाव में बात नहीं होगी’ और अमेरिका कह रहा है ‘अमन चाहिए तो ईरान पहल करे’। होगा क्या ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल दोनो मुल्कों के तेवर तल्ख है जिसका खामियाजा कई मुल्कों को उठाना पड़ रह है।