देहरादून में अवैध बार संचालन पर आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट का कड़ा शिकंजा, बड़ी मात्रा में शराब बरामद….

ख़बर शेयर करें

देहरादून में नकली शराब के नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद आबकारी विभाग अब अवैध तरीके से बार संचालन कर रहे रेस्टोरेंट और होटलों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। हाल ही में विभाग को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ रेस्टोरेंट संचालक वन डे बार लाइसेंस का दुरुपयोग कर कई दिनों तक शराब परोसने के साथ-साथ शराब का स्टॉक भी अवैध रूप से जमा कर रहे थे। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने शहर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को वहां से 32 बोतल अवैध शराब और 60 बोतल बियर बरामद हुई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग का कहना है कि बरामद शराब बिना वैध अनुमति के स्टोर की जा रही थी और रेस्टोरेंट में कई दिनों से बिना लाइसेंस बार की तरह शराब परोसी जा रही थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड BJP दायित्वधारियों की 5वीं सूची जल्द जारी, विधायकों की खुलेगी लॉटरी

प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि कई रेस्टोरेंट वन डे बार लाइसेंस को एक दिन के बजाय कई दिनों तक गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे थे, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि विभाग को लंबे समय से ऐसी गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है, और जहां भी अवैध तरीके से बार संचालन पाया जाएगा, वहां सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मनरेगा बनाम VB-GRAMG, पक्ष-विपक्ष के बीच तीखे तंज की गहमा-गहमी

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से शहर में संचालित रेस्टोरेंट व बार संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ कर दिया है कि शराब की बिक्री और परोसने से जुड़े सभी लाइसेंस नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा और वन डे बार लाइसेंस का गलत उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  इस दिन खोले जाएंगे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट…जानिए कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त

विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर नजर रखी जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान न सिर्फ अवैध शराब की रोकथाम के लिए आवश्यक है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्थित व्यापारिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

आबकारी विभाग की इस सख्ती से अवैध शराब कारोबारियों और नियमों के दुरुपयोग करने वालों पर निश्चित रूप से नकेल कसने की उम्मीद है।