Dehradun: कांवड़ वाहनों की नो-एंट्री, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

ख़बर शेयर करें

देहरादून। कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून शहर को भीषण ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। इस नई व्यवस्था के तहत कांवड़ियों के भारी वाहनों को देहरादून शहर की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने स्पष्ट किया कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यात्रा को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को जाम से राहत दिलाना है।

यह भी पढ़ें -  Kumbh Mela 2027: हरिद्वार में हाथियों के 'लीडर' को लगेगा रेडियो कॉलर, ऐसे होगी ट्रैकिंग

यातायात पुलिस के रूट प्लान के अनुसार, पांवटा साहिब की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को धर्मावाला से ही वैकल्पिक मार्गों पर भेज दिया जाएगा। इसी तरह, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के रास्ते आने वाले वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही यू-टर्न कराकर वापस मोड़ा जाएगा, ताकि शहर के मुख्य चौराहों और अंदरूनी मार्गों पर गाड़ियों का दबाव न बढ़े।

मानसून के कारण सड़कों की खराब स्थिति और सभी स्कूल खुल जाने से शहर में छुट्टी के समय पहले से ही भारी जाम की स्थिति बन रही है। इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही यह अग्रिम रणनीति तैयार की है, ताकि कांवड़ यात्रियों के वाहनों के प्रवेश से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ठप न हो।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग शुरू, जानिए 5 अगस्त से ट्रेन का टाइम टेबल

कांवड़ यात्रियों के सही मार्गदर्शन के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों पर बड़े दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, देहरादून की सभी सीमाओं, बैरियरों, चेकिंग पोस्टों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जो हर कांवड़ वाहन की कड़ाई से निगरानी करेगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा बनाए रखें नेता: CM धामी

इस पूरे ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय सिविल पुलिस और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों और कांवड़ यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि शहर का आवागमन और यात्रा दोनों सुरक्षित रूप से संचालित हो सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad