मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड में केद्र की मदद से हो रहे तमाम विकास कार्यों के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड आगमन का निमंत्रण दिया। ताकि राज्य के विकास के लिए जरूरी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जा सके। आपको बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और टिहरी पम्प्ड स्टोरेज प्लांट लोकार्पण के लिए तैयार हैं जबकि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना को शिलान्यास की दरकार है।
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के लिए ₹500 करोड़ की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत National Water Development Agency द्वारा फिजिबिलिटी स्टडी, और राजाजी नेशनल पार्क स्थित चौरासी कुटिया के विकास के लिए ₹100 करोड़ की स्वीकृति, के लिए केंद्र सरकार को थैंक्यू कहा। वहीं पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई पट्टी विकास के लिए MOU और चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षित हेली सेवाओं के संचालन के लिए विशेष धन्यवाद अदा किया। वहीं सीएम धामी ने योगनगरी ऋषिकेश में विजली की लाइनो को भूमिगतकरण करने चम्पावत बाईपास निर्माण के साथ-साथ देहरादून रिंग रोड और देहरादून-मसूरी रोड जैसी जरूरी परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
वहीं इस मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने उन कामों की जानकारी भी प्रधानमंत्री जी को मुहैय्या करवाई जिनका सुझाव पीएम मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरा के दौरान दिया था । सीएम धामी ने पीएम को बताया कि उत्तराखण्ड राज्य को वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है और इसके लिए चोपता, दुग्गलबिट्ठा, पटवाडांगर और शारदा कॉरिडोर के इलाकें में काम जा रहा है। साथ ही साथ राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए नीति भी तैयार की जा रही है। ताकि विवाह को भव्य और यादगार बनाने वाला तबका उत्तराखंड की वादियों का रुख कर सके।

इस दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी को कैलाश यात्रा शामिल हुए तीर्थयात्रियों का लेखाजोखा भी दिया धामी ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य में Spiritual Economic Zone के रूप में बेल केदार, टिहरी जिले में अंजनीसैंण तो लोहाघाट में श्यामलाताल जैसे इलाकों को चिन्हित किया गया है। ताकि आने वाले वक्त में इसमे और इजाफा हो सके। सीएम धामी ने पीएम मोदी को बताया कि राज्य मे कैलाश यात्रा के लिए हेली सेवा शुरू की गई है। जबकि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग सहित अनेक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही स्थानीय रोजगार सृजन के लिए वोकल फॉर लोकल के तहत हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मुहैय्या करवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा, पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए “एक जिला-एक मेला”, क्लस्टर विद्यालय योजना, भारत दर्शन एवं उत्तराखण्ड दर्शन कार्यक्रम जैसी पहलों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।
वही सीएम धामी ने दिल्ली से मेरठ तक संचालित Regional Rapid Transit System (RRTS) परियोजना का विस्तार मेरठ से हरिद्वार
और ऋषिकेश तक किए जाने की गुजारिश भी पीएम मोदी से की है। इसके साथ ही उन्होने उत्तराखण्ड में रक्षा उपकरण निर्माण इकाईयों की स्थापना के लिए नीति समर्थन और प्राथमिकता देने का भी अनुरोध के साथ साथ कोटद्वार, हरिद्वार और देहरादून में Defence Equipment Production Industrial Hub की स्थापना पर भी केंद्र से सहयोग मांगा है। जबकि देहरादून के रायवाला क्षेत्र में बीआई- डक ब्रिज के विकास तथा उत्तरकाशी जिले में स्थित चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया है।

वहीं सीएम धामी ने पीए मोदी से टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव भी रखा। तो दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे के निर्माण की गुजारिश भी की। वहीं रेल कनेक्टिविटी के विस्तार पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश से व्यासी खंड के शीघ्र लोकार्पण, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन में रोड-कम-रेल टनल निर्माण, बागेश्वर-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन के सर्वे तथा हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के डबलिंग का अनुरोध किया।
वहीं उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तरकाशी क्षेत्र को रेल नेटवर्क से जोड़ने हेतु ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा।
इस मुलाकात के मौके पर सीएम धामी पीएम के लिए “समूण” ले कर गए। जिसमे टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका,मशहूर बदरी गाय का घी, पहाड़ी इलाकों की पांच प्रकार की राजमा दाल और शहद शामिल था। बहरहाल तस्वीरें बता रही हैं कि सीएम धामी की पीएम मोदी से हुई मुलाकात बेहतरीन रही, जिसके शानदार नतीजे जल्द ही सामने आएंगे।

