उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय नैनिताल दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को नैनीताल दौरे के दूसरे दिन सुबह काल भ्रमण पर निकले, जहां मुख्यमंत्री धामी ने भ्रमण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा व नए वर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं व यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें पार्किंग और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने तथा अधिक ट्रैफिक जाम की अवस्था में वैकल्पिक मार्ग तैयार रखने के लिए निर्देशित किया। वहीं अपने काल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने क्लब परिसर में मार्निंग वॉक करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से राज्य सरकार की योजनाओं, सरोवर नगरी में पार्किंग और अन्य समस्याओं को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ली। इस दौरान एसएसपी मंजूनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, नितिन कार्की, अरविंद पडियार, संतोष कुमार सहित अन्य थे।

वीर बाल दिवस पर बोले मुख्यमंत्री धामी
सरोवर नगरी में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार तकरीबन 10 बजे गुरुद्वारा साहब पंहुच कर वीर बाल दिवस समारोह में शिरकत करी। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के साहब यादव का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वीर बाल दिवस के मौके पर बाबा बलदेव सिंह और बाबा दिलावर सिंह मैं अपनी धर्म संस्कृति और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि दे दी। मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि बाबा बलदेव सिंह और बाबा दिलावर सिंह जी ने दीवार पर चुनवाए जाना स्वीकार किया लेकिन किसी भी मूल्य पर अपने धर्म से समझौता नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ी को बाबा बलदेव सिंह और दिलावर सिंह को पढ़ा जाना चाहिए और देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लोग भी उनके बलिदान को हमेशा स्मरण में रखें इस लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन को वीर बाल दिवस घोषित किया है।




