मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें शिक्षा, सामाज कल्याण और आवास से जुड़े अहम फैसले शामिल हैं।

बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित दो प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इससे राज्य के शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) में बनने वाले घरों पर आने वाले अतिरिक्त व्ययभार को अब राज्य सरकार उठाएगी। इस निर्णय से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली पुलिस का बड़ा धमाका:1100 बम होक्स का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़े एक अन्य प्रस्ताव के तहत विकलांग व्यक्ति से विवाह करने वाले दंपतियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को बढ़ा दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस कदम से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और दिव्यांगजनों के सम्मान एवं सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, पंजीकरण 10 लाख के पार

बैठक में अन्य प्रस्ताव भी राज्यहित और जनता से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखकर पारित किए गए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर काम कर रही है और हर वर्ग के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुरक्षित: क्षेत्रपाल भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट पूरा

कैबिनेट के इन निर्णयों से शिक्षा, आवास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ठोस सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS