राजधानी के दर्शन लाल चौक पर महिला ने की युवक की सरेआम पिटाई, पुलिस गायब, राहगीर बने दर्शक

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक दर्शन लाल चौक पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां एक महिला ने सरेआम एक युवक की पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । घटना के समय चौक पर भारी भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। इस हंगामे के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज अचानक एक महिला ने एक युवक की बस के आगे पिटाई शुरू कर दी। महिला गुस्से में बार-बार युवक को थप्पड़ मार रही थी और कुछ कह भी रही थी, लेकिन आस-पास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। इस दौरान पुलिस भी मौके से नदारत दिखी।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र: कापड़ी-काजी ने उठाया पुलिस जवान मुद्दा, बिजली सरचार्ज पर मोहम्मद शहजाद का हमला

पुलिस की गैरमौजूदगी से उठे सवाल
दर्शन लाल चौक शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है, जहां आमतौर पर पुलिस की तैनाती रहती है। लेकिन घटना के दौरान पुलिस का वहां न होना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है और समय पर पुलिस को मौके पर पहुंचना चाहिए था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बजट: गैरसैंण सत्र में 'गवर्नर गो बैक' नारे, कांग्रेस का सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

यातायात प्रभावित
इस हंगामे के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर तक स्थिति असामान्य बनी रही।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग में बड़ा कमाल....कैग ने खोली परत, मगर गायब फाइलों ने दबा दिया पूरा राज... फाइलें मिली तो करोड़ों के खेल का खुलासा तय...

ADVERTISEMENTS