उत्तराखंड शिक्षा विभाग में सभी अटैचमेंट होंगे रद्द, 30 जून तक मूल तैनाती पर लौटेंगे शिक्षक

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए विभाग में चल रहे सभी अटैचमेंट को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के आदेश दिए हैं। इस निर्णय के तहत विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों और दूसरे विभागों में अटैच किए गए सभी शिक्षकों को आगामी 30 जून तक अनिवार्य रूप से अपने मूल तैनाती स्थल पर वापस भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बाजपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना मान्यता चल रहे 5 मदरसे सील

इसके साथ ही दूसरे कार्यालयों में संबद्ध किए गए शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अटैचमेंट भी पूरी तरह निरस्त कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर जो भी शिक्षक अपनी मूल पोस्टिंग वाली जगह पर नहीं लौटेंगे, उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लहराया विशाल तिरंगा, CM धामी ने अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दरअसल, अधिकांश अटैचमेंट केवल एक शैक्षणिक सत्र के लिए ही मंजूर किए गए थे, लेकिन कई शिक्षक और कर्मचारी सालों से अपने मूल स्कूलों से दूर बने हुए हैं, जिसका सीधा और नकारात्मक असर सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। भविष्य में यदि किसी विशेष आवश्यकता के चलते अटैचमेंट जरूरी भी हुआ, तो उसे केवल एक सत्र के लिए ही सीमित रखा जाएगा।