पिपलकोटी जलविद्युत परियोजना में टीबीएम साइट पर हादसा, 12 मजदूर घायल, जिलाधिकारी मौक पर

ख़बर शेयर करें


चमोली।
पिपलकोटी जलविद्युत परियोजना में 30 दिसंबर 2025 की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परियोजना की टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) साइट पर कार्य के दौरान अचानक पानी का तेज बहाव सुरंग में प्रवेश कर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीबीएम साइट पर उस समय लगभग 50 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सुरंग के भीतर करीब 4.5 किलोमीटर अंदर अचानक दूसरी लेन की ओर से तेज पानी का बहाव आ गया। पानी के साथ बड़ी मात्रा में मलबा और कीचड़ भी नीचे की ओर बहकर आया, जिसकी चपेट में आकर 12 मजदूर घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परियोजना प्रबंधन द्वारा तुरंत रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की गई। सुरंग के भीतर मौजूद अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार, सभी घायल मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) की ओर से जारी आधिकारिक घटना रिपोर्ट में बताया गया है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं और कार्यस्थल पर सावधानियों को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।
प्रशासन और परियोजना प्रबंधन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही सुरंग में कार्य कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। पिपलकोटी जलविद्युत परियोजना राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है, ऐसे में इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित कर दिया।।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में क्लबों पर चला आबकारी का डंडा, नियम तोड़ने पर हुआ gen z का लाइसेंस रद्द—महकमा अलर्ट मोड में…