कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने थामा भाजपा का दामन

ख़बर शेयर करें

देहरादून,बीजेपी ने चुनाव से पूर्व ही ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है इसके तहत विरोधी दलों के नेताओं को भाजपा नेता पार्टी में शामिल कर रहे है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस विधायक राजकुमार की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधी पैठ है लिहाजा सीएम धामी भी सुबह ही राजकुमार की घरवापसी कराने दिल्ली पहुंच गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुँच चुके हैं। कांग्रेस के लिए राजकुमार का पाला बदलना तगड़ा झटका है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों मे कई और कांग्रेसी नेता पाला बदल कर सकते हैं। इसे जहां कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है