उत्तराखंड में बजट सत्र 2026-27 9 मार्च से गैरसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित होने जा रहा है। बजट सत्र को लेकर सभी तैयारियां सरकार की ओर से पूरी की जा रही है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मुख्य बजट से पहले परी बजट के कंसंट्रेशन का कार्य चल रहा है। सभी वर्गों के बीच बजट पर सुझाव लिए जा रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इन कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे है । उन्होंने कहा हमारे व्यापारी बंधु , उद्यमी , स्वयं सहायता समूह, जनप्रतिनिधि , समाज के क्षेत्र में काम करने वाले हो उन सभी से उनके विचार लिए जा रहे है और उनके विचार के आधार पर बेहतर बजट हमारा प्रस्तुत होगा उसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं।


