उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होंगे ‘फिल्म पुरस्कार’: सीएम धामी की पहल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के स्थानीय सिनेमा और कलाकारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में पहली बार ‘उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार’ का आयोजन होने जा रहा है। देहरादून स्थित उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी के अनुसार, यह पुरस्कार राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की एक ऐतिहासिक पहल है। पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट [https://ufdc.uk.gov.in](https://ufdc.uk.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार गैंगरेप केस: मां-बेटी से गैंगरेप करने वाले 5 दोषियों को उम्रकैद, लगा भारी जुर्माना

इस योजना के तहत वर्ष 2024 और 2025 में उत्तराखंड में निर्मित या फिल्मांकित फिल्मों को शामिल किया जाएगा। इसमें गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी जैसी क्षेत्रीय बोलियों के साथ-साथ हिंदी और संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्में पात्र होंगी। उत्कृष्ट कलाकारों, तकनीशियनों और निर्देशकों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 4 अमर शहीदों के पैतृक गांवों में बनेंगे शहीद द्वार और स्मारक, धामी सरकार ने दी वित्तीय मंजूरी

राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को देश का प्रमुख ‘फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन’ बनाना है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019-20 से 2025-26 के बीच राज्य में 1,440 से अधिक फिल्मों की शूटिंग दर्ज हुई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को काफी बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़ें -  विश्वकर्मा जयंती पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- 'हुनरमंद युवा और श्रमवीर ही राष्ट्र की असल ताकत'

फिल्मों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार अब तक 52 फिल्मों को वित्तीय सब्सिडी दे चुकी है। अकेले वर्ष 2025-26 में ही 25 फिल्मों को अनुदान प्रदान किया गया, जिनमें क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में प्रमुख रूप से शामिल हैं।