उत्तराखंड टिहरी लेक फेस्टिवल की धूम: मुख्यमंत्री धामी ने लिया वाटर बोट और जेट स्कींग का लुत्फ

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी झील में 6 से 9 मार्च तक चलने वाले टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें मुख्यमंत्री धामी वाटर बोट और जेट स्कींग का लुत्फ उठाते दिखे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि “आज टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव रोमांचक रहा और यहां मौजूद अपार संभावनाओं को एक बार पुनः करीब से महसूस किया। आज टिहरी झील साहसिक एवं वाटर स्पोर्ट्स के एक उभरते हुए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हैं।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड राजनीति में होली का रंग: रमेश पोखरियाल ने लिया भुवन चंद्र खंडूरी से आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर उफन पड़ी बहस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे लिखा कि “हमारी सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे पर्यटन को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। देवभूमि का यह अद्भुत पर्यटन स्थल आने वाले समय में विश्व पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा।”

यह भी पढ़ें -  पश्चिम बंगाल में गरजे उत्तराखंड के धाकड़ धामी, सनातन और तुष्टिकरण की राजनीति पर ममता सरकार को घेरा
ADVERTISEMENTS Ad