Uttarakhand: पढ़ाई छोड़ने वाले युवाओं को मिलेगी फ्री स्किल ट्रेनिंग, कौशल विकास विभाग देगा रोजगार

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड कौशल विकास विभाग ने राज्य के बेरोजगार युवाओं और किसी कारणवश बीच में पढ़ाई छोड़ चुके छात्रों के लिए फ्री स्किल ट्रेनिंग और रोजगार योजना की शुरुआत की है। देहरादून में योजना की जानकारी देते हुए कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि युवाओं को तकनीकी पाठ्यक्रमों में दक्ष बनाकर सीधे उद्योगों में रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  सावधान! बिना मंजूरी भारत में बिक रहे विदेशी कॉस्मेटिक्स, केंद्र ने जारी किया अलर्ट

कौशल विकास मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल डिग्री व डिप्लोमा धारकों तक सीमित नहीं है, बल्कि पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि यह पहल ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ के तहत चलाई जा रही है, जिससे स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुसार मैनपावर तैयार की जा सके।

योजना के शुरुआती चरण में राज्य के 7 प्रमुख जिलों के युवाओं को शामिल किया जाएगा। इनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, चमोली और नई टिहरी शामिल हैं। इन जिलों में कौशल विकास समिति की देखरेख में रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा बनाए रखें नेता: CM धामी

पात्रता की बात करें तो योजना के तहत 10वीं और 12वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 15 वर्ष से 45 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 3 से 4 महीने की निशुल्क व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें संबंधित उद्योगों में प्लेसमेंट का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  Supreme Court का बड़ा फैसला: अदालती वीडियो शेयर पर पाबंदी, मेटा और 'X' को भी नोटिस जारी

इच्छुक युवा विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://uksds.uk.gov.in/CandidateRegistration/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा मुख्य वेबसाइट https://uksds.uk.gov.in/ या टोल-फ्री नंबर 18008902414 पर कॉल करके भी योजना व कोर्सेस की पूरी जानकारी ली जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad