उत्तराखंड महिला कांग्रेस का चूल्हा प्रदर्शन: BJP पर घरेलू बजट बर्बाद करने का आरोप

ख़बर शेयर करें

देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर देहरादून में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर बीच सड़क पर चूल्हा जलाया और रोटी-सब्जी बनाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम लोगों, खासकर महिलाओं का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। ज्योति रौतेला ने कहा कि पिछले 12 साल से केंद्र में और 9 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 65 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में करीब 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ लोगों की आय नहीं बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष, युवती पर धारदार हथियार से हमला, डॉक्टरों ने बचाई जान

वहीं भाजपा कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर तंज कस रही है। भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक के कहना है। कांग्रेस अपने कार्यकाल में उनके नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को सुनना चाहिए फिर महंगाई पर बात करनी चाहिए। गांधी परिवार के बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा है, केंद्र से 1 रुपया चकता ओर राज्य में 15 पैसा पहुंचता है। आज भाजपा सरकार में घर घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है। भाजपा सरकार में गरीबों को मुफ्त सिलेंडर और राशन मिल रहा है।