उत्तराखंड सरकारी स्कूल न्यू टाइम टेबल: अब 1 घंटा ज्यादा होगी पढ़ाई

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए नई समय सारिणी जारी कर दी है। सचिव विद्यालयी शिक्षा, रविनाथ रमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब छात्रों के पढ़ाई के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी की गई है। नई नीति का मुख्य उद्देश्य सभी विषयों को समान महत्व देना और शैक्षणिक सत्र को अधिक प्रभावी बनाना है। अब गर्मी और सर्दी, दोनों मौसमों में स्कूल पूरे 6 घंटे 20 मिनट तक संचालित किए जाएंगे। यह नया नियम 1 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा, राज्य को देंगे करोड़ों की सौगात

गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग समय

नई समय सारिणी के अनुसार, ग्रीष्मकालीन सत्र (1 अप्रैल से 30 सितंबर) में स्कूल सुबह 7:45 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:05 बजे छुट्टी होगी। वहीं, शीतकालीन सत्र (1 अक्टूबर से 31 मार्च) में स्कूल सुबह 8:50 बजे खुलेंगे और अपराह्न 3:10 बजे बंद होंगे। पहले स्कूलों का समय गर्मियों में सवा पांच घंटे और सर्दियों में सवा छह घंटे हुआ करता था, जिसे अब एकसमान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में होगी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की भर्ती

पीरियड्स और प्रार्थना सभा में बदलाव

शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए अब प्रत्येक विषय का वादन (Period) 40 मिनट का निर्धारित किया गया है। इससे पहले अलग-अलग विषयों के लिए 30 से 45 मिनट तक का समय होता था। इसके अतिरिक्त, सुबह की प्रार्थना सभा का समय भी 15 मिनट से बढ़ाकर 20 मिनट कर दिया गया है और मध्यांतर का समय 30 मिनट से बढ़ाकर 40 मिनट किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड स्कूल एडमिशन में बदलाव: शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव

शिक्षकों का विरोध और सुझाव

सरकार के इस फैसले का शिक्षक संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल के अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि सरकार ने नई समय सारिणी तय करते समय शिक्षकों के सुझावों पर ध्यान नहीं दिया। शिक्षकों ने पहले गर्मियों में सुबह 7:10 से दोपहर 1:30 बजे तक का प्रस्ताव दिया था, जिसे अव्यावहारिक बताते हुए विभाग ने खारिज कर दिया।

ADVERTISEMENTS