उत्तराखंड CM धामी का रुद्रपुर दौरा: CM धामी करेंगे त्रिशूल चौक का लोकार्पण, शिव बारात में करेंगे प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार 14 फरवरी को रुद्रपुर का दौरा करेंगे। इस क्रम में मुख्यमंत्री धामी सबसे पहले उधम सिंह नगर स्थित पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री धामी त्रिशूल चौक का लोकार्पण करेंगे। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी शिव बारात में भी शामिल होंगे, उसके बाद वे सरस आजीविका मेला का उद्घाटन करेंगे और नगर निगम रुद्रपुर के एक वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड CM धामी ने की PTCUL समीक्षा बैठक, दिए बिजली चोरी रोकने और समयबद्धता के सख्त निर्देश

वहीं शाम 6:40 बजे से लेकर 7 बजे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिव जागरण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री धामी अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा को प्रस्थान करेंगे।