उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026: फोन रखें तैयार, यात्रा बने आसान…पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज अप्रैल माह में शुरू हो जाएगा। आप भी अगर सूबे की चार-धाम यात्रा में शिरकत करने का प्लान बना रहे हैं तो अपने मोबाइल फोन को दुरूस्त रखिएगा। बेशक बच्चों की सेहत के लिहाज से मोबाइल फोन जी का जंजाल हो मगर उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में आपका मोबाइल फोन आपको मददगार होगा। जी हां ये हम इसलिए कह रहे हैं कि, यात्रा के दौरान आपके मोबाइल फोन को कई जिम्मेदारियां दी जाएंगी. ताकि आपकी चारधाम यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे.
सूबे में चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन ने कमर कस दी है. दो-दो कोस पर बदलते मौसम का मिज़ाज हो या पहाड़ी रास्तों में ट्रैफिक का हाल आप हर एक चीज से अपडेट रहेंगे. जहां जगह जगह लगे क्यूआर कोड आपको इलाके की जानकारी देंगे वहीं यात्रा के पंजीकरण के साथ ही आपको यात्रा से जुड़ी जानकारियां मिलनी शुरू हो जाएंगी.. ताकि आपकी धार्मिक यात्रा का सफर आसन रहे और आप बिना किसी तकलीफ के धामों में दाखिल हो सके और प्रसाद लेकर सुरक्षित घर वापसी भी कर सकें। बहरहाल चारधाम यात्रा के लिए आपको समाचार4U ओर से हार्दिक शुभकामनाएं आपकी यात्रा मंगलमय हो!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  राजधानी में होली के बहाने युवती से छेड़खानी: देहरादून में घटना, सीसीटीवी में कैद पूरी घटना
Ad