उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: कुमारी सैलजा का आह्वान, डबल इंजन सरकार उखाड़ने का संकल्प

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में आयोजित सम्मेलन के दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं को 2027 के चुनाव के लिए कमर कसने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव जनता के लिए एक जंग की तरह है और यह पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी है, जिसे कार्यकर्ताओं को ‘मेरिट’ के साथ पास करना होगा। सैलजा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर एकजुट होकर जनता के बीच जाने और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की अपील की।

यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ मास्टर प्लान को लेकर राज्य सरकार पर स्थानीय विधायक ने लगाई गंभीर आरोप

संगठन की मजबूती और अंतर्कलह पर स्पष्टीकरण

कुमारी सैलजा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस संगठन के भीतर कोई नाराजगी नहीं है और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत सभी नेता एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बातें पार्टी के अंदर की होती हैं जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जाता, लेकिन संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। टिकट वितरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर सभी की सहमति से मिल-बैठकर फैसला लिया जाएगा।

व्यक्ति विशेष के बजाय पार्टी के लिए करें काम

प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश देते हुए कहा कि वे किसी व्यक्ति विशेष के ‘सिपाही’ बनकर काम न करें, बल्कि पार्टी के प्रति निष्ठा रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि जिसे भी टिकट मिले, उसे जिताने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना होगा। जहाँ पार्टी कमजोर है, वहां पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर समीक्षा करें और जनता से जुड़ें।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर: अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह गिरफ्तार, आतंकी संगठन 'अल बदर' से जुड़े तार

भाजपा सरकार पर तीखे हमले

सम्मेलन में मौजूद अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी सरकार को घेरा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को झूठे सपने दिखा रही है, वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार से पिछले 15 सालों का हिसाब मांगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और भू-माफिया व खनन माफियाओं का बोलबाला है।

यह भी पढ़ें -  PM मोदी का देहरादून दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा का 'अलर्ट मोड' जारी

डबल इंजन सरकार को उखाड़ने का संकल्प

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ‘डबल इंजन’ सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आते ही जनता को धर्म के नाम पर बांटने लगती है, लेकिन इस बार कांग्रेस जनता के असली मुद्दों जैसे बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सड़क पर उतरेगी।

ADVERTISEMENTS